काले पेंट के उदाहरण से समझिए हड़बड़ी में हाथ धोने के बाद वायरस जिंदा तो नहीं, देखिए वीडियो

हेल्थ डेस्क. ज्यादातर लोग हड़बड़ी में हाथ धोते हैं, नतीजा हाथों पर किटाणु रह जाते हैं। कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच विश्व स्वास्थ्यसंगठन ने इसको लेकर गाइडलाइन जारी की है। हाथ धोने का सही तरीका क्या है इसे एक वीडियो समझा जा सकता है। जिसमें पेंट की मददसे समझाया गया है।
हाथ धोने से जुड़ी 4 अहम बातें
- 12 स्टेप का पालन करना जरूरी : वीडियो के मुताबिक, जहां ब्लैक पेंट नहीं, वहां किटाणु अभी भी हैं। साबुन से हाथ धोते समय भी यही ध्यान रखने की जरूरत है। हाथ धोते समय डब्ल्यूएचओ के बताए 12 चरण का पालन करना बेहद जरूरी है ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके।
- 20 सेकंड तक हाथ मलें: डब्ल्यूएचओ के मुताबिक हाथ धोते वक्त करीब 20 सेकंड तक उन्हें अच्छे से मलें। हाथ धोने के बाद उन्हें तौलिए या ड्रायर से साफ करना न भूलें।
- हर हिस्से तक साबुन पहुंचना जरूरी : हाथ धोते वक्त हथेलियों को आपस में रगड़ें। दोनों हाथों की उंगलियों को जोड़कर मलें। अंगूठों को अच्छे से हल्के-हल्के रगड़ना न भूलें।
- हाथ कब-कब धोना चाहिए : आंख, नाक या मुंह पर हाथ लगाने के बाद तुरंत धोएं। मुंह पर हाथ रखकर खांसने या छींकने के बाद हमेशा हाथ धोएं। खाना खाने से पहले हाथ जरूर धोएं। इसके अलावा किसी अजनबी व्यक्ति के संपर्क में आने या सरफेस पर हाथ लगने के बाद हाथों को जरूर धोएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wkrNFL
No comments