10 सवाल-जवाब से समझ़ें लॉकडाउन के दौरान क्या खुला-क्या बंद क्योंकि देश के 13 राज्य पूरी तरह से बंद

नई दिल्ली. कोरोनावायरस तेजी से फैल रहा और देश धीरे-धीरे लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। देश के 13 राज्य पूरी तरह से लॉकडाउन हैं। वहीं मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में पाबंदी लगाई है। भारत के इतिहास में ऐसा लॉकडाउन पहली बार है। इस दौरान कौन सी सुविधाएं मिलेंगी और कहां पाबंदी लगी है, ऐसे तमाम सवालों के जवाब जानना जरूरी है। पढ़िए इनके बारे में....
10 सवाल से समझें आपकी रोजमर्रा की कौन-कौन सी चीजों पर पड़ेगा असर
#Q-1) लॉकडाउन का क्या मतलब है?
लॉकडाउन में लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं होती। उन्हें सिर्फ दवा, अनाज या फिर बैंक व एटीएम से पैसा निकालने जैसी जरूरीचीजों के लिए बाहर आने की इजाजत मिलती है।
#Q-2) लॉकडाउन में कौन सी सुविधाएं मिलती रहेंगी?
- पुलिस थाने, अस्पताल, अग्नि शमन विभाग, जेल, महत्वपूर्ण सरकारी दफ़्तर, खाद्यान्न, किराना स्टोर।
- बिजली-पानी, इंटरनेट, बैंकिंग और एटीएम सुविधा।
- पोस्ट ऑफिस, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को अनुमति।
#Q-3) लॉकडाउन के दौरान क्या-क्या बंद रहेगा?
- दुकानें, बड़े स्टोर, फैक्ट्रियाँ, वर्कशॉप, दफ़्तर, गोदाम, साप्ताहिक बाजार।
- सार्वजनिक परिवहन बंद, कुछ राज्यों में 25% सरकारी बसें चलेंगी।
- एक से दूसरे राज्य को जोड़ने वाली बस और रेल सेवाएं, धार्मिकऔर सामाजिक कार्यक्रम।
#Q-4) क्या लोग अपने वाहन से बाहर जा सकेंगे?
अति-आवश्यक काम जैसे मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत में एंबुलेंस की सेवाएं ली जा सकती हैं। या कोई अन्य आपातकाल हो तो आपकी सुरक्षाव्यवस्था से जुड़े प्रशासन के लोगों से मदद लेनी होगी। अपने निजी वाहन से घूमने फिरने की अनुमति नहीं होगी।
#Q-5) क्या रोजमर्रा की जरूरतें उपलब्ध होंगी?
सब्जी- फल, किराना, दूध, दवाएं आदि रोज काम आने वाली जरूरी वस्तुएं इस लॉकडाउन के दायरे से बाहर रहेंगी।
#Q-6) दिनचर्या का क्या? मैं पार्क में वॉक कर सकूंगा?
यह लॉकडाउन आपकी जिंदगी को सुरक्षित बनाने के लिए है। यदि आप घर से बाहर जाएंगे तो दूसरों के संपर्क में आ जाएंगे, जो आपकी सेहतके लिए जानलेवा भी हो सकता है। लॉकडाउन इसीलिए है। अति आवश्यक होने जैसे अस्तपताल, बैंक में पैसा निकालने, किराना-डेयरी का सामान खरदीने आदि के लिए ही आपको अपने घर से बाहर निकलना होगा।
#Q-7) वैवाहिक या अन्य कार्यक्रमों का क्या होगा?
अभी कोरोनावायरस से वैसे ही हालात खराब है। ऐसे में किसी भी सामूहिक सामाजिक कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं है। यदि आवश्यकही हाे ताे इसकी मंजूरी प्रशासन से लेनी होगी।

#Q-8) लॉकडाउन में सरकारी-प्राइवेट संस्थान बंद हैं?
सब बंद हैं। सिर्फ जरूरी आपातकालीन सेवाओं से जुड़े विभाग के ऑफिस ही खुले रहेंगे।
#Q-9) क्या पेट्रोल, घरेलू गैस और इंटरनेट मिलेगा?
पेट्रोल-सीएनजी और घरेलू गैस और इंटरनेट सेवाओं को इससे अलग रखा गया है। जरूरत पड़ने पर वाहन में पेट्रोल-सीएनजी भरवा सकते हैं।नंबर लगाने के बाद सामान्य दिनों की भांति आपके घर गैस पहुंचेगी। इंटरनेट चालू रहेगा।
#Q-10) निजी अस्पताल में चिकित्सीय सेवाएं मिलेगी?
निजी अस्पताल में भी सेवाएं मिलती रहेंगी। छोटी-मोटी परेशानी के लिए अपने फैमिली डॉक्टर से बात कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33H1wNP
No comments